Advertisement

युवक-युवती ने सल्फास खाया, युवती की मौत

देर रात 3 बजे की घटना, दोनों पहले से शादीशुदा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले युवक-युवती ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कहासुनी के बाद सल्फास खा लिया। सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें चरक अस्पताल लाया गया जहां युवती की मौत हो गई और युवक का इलाज चल रहा है।

नागझिरी पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवती का नाम हेमलता परमार है जो इंदिरानगर (नागझिरी) की रहने वाली है, जबकि युवक का नाम राम पिता सुभाष पटेल है जो कल्पतरू एक्सटेंशन का रहने वाला है। दोनों दोस्त हैं और प्राइवेट जॉब करते हैं। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात राम के घर पर दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई।

Advertisement

इसके चलते रात करीब 3 बजे दोनों ने सल्फास खा लिया। हालात बिगडऩे पर उन्हें चरक अस्पताल लाया गया जहां सुबह 5:30 बजे हेमलता की मौत हो गई, जबकि राम का इलाज चल रहा है। उसने किसी से बात नहीं की, वह बेड पर सोता रहा। पुलिस का कहना है मामला काफी उलझा हुआ है, अभी दोनों के परिजनों से बात करने और जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।

पति की जगह राम पटेल का नाम

Advertisement

दोनों को जब अस्पताल लाया गया तो हेमलता के पति के नाम के आगे राम पटेल का नाम लिखवाया गया था, जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों दोस्त हैं और पहले से शादीशुदा भी हैं। ऐसे में यह घटना कई सवालों को जन्म दे रही है।

ना मांग में सिंदूर ना गले में मंगलसूत्र

मृतका ने ना तो मांग में सिंदूर लगाया था और ना ही गले में मंगलसूत्र था। उसने पैर में बिछिया और पायल भी नहीं पहनी थी। शनिवार सुबह 10:30 बजे तक भी हेमलता के परिजन पीएम रूम नहीं पहुंचे थे और ना ही राम के परिजन अस्पताल आए थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें