Advertisement

युवती के पिता ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप

मामला युवक-युवती के सल्फास खाने का

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के कल्पतरू एक्सटेंशन में युवक-युवती ने जहर खा लिया था जिसमें युवती की मौत हो गई। मामले में युवती के पिता ने युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, १६-१७ मई की दरमियानी रात कल्पतरू एक्सटेंशन में रहने वाले 28 वर्षीय राममूर्ति पटेल और हेमलता परमार ने कहासुनी के बाद सल्फास खा लिया था। अगले दिन अलसुबह हेमलता की मौत हो गई थी। नागझिरी पुलिस का कहना है कि दोनों रिलेशन में थे। राममूर्ति पटेल शादीशुदा है और हेमलता की एक साल पहले ही शादी हुई थी। इधर, हेमलता के पिता हरिसिंह परमार ने बताया कि हेमलता मायके में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसे राममूर्ति पटेल काफी समय से परेशान कर रहा था।

वह 18 मई को ससुराल जाने वाली थी जिसके लिए राममूर्ति पटेल मना कर रहा था। घटना वाली रात वह हेमलता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। संभवत: राममूर्ति के पास कोई फोटो या वीडियो हो, जिससे वह हेमलता को ब्लैकमेल करता होगा। हरिसिंह परमार ने आरोप लगाया कि राममूर्ति पटेल ने षड्यंत्रपूर्वक जहर खिलाकर हेमलता की हत्या की है और खुद ने जहर खाने का नाटक किया। इससे पता चला है कि उसने पहले से प्लानिंग कर रखी थी। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Write a review