ससुराल से मिलकर लौट रहे वृद्ध बाइक फिसलने से घायल

सिर, पैर में गंभीर चोट, चरक अस्पताल में भर्ती

Advertisement
उज्जैन। अपने ससुराल से मिलकर लौट रहे वृद्ध बाइक के फिसलने से घायल हो गए। उन्हें सिर और पैर में काफी चोट लगी जिसके बाद उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बडऩगर तहसील के ग्राम सरसाना के रहने वाले घायल का नाम मदन नाथ पिता जगन्नाथ (५०) है। उनकी पत्नी मांगूबाई ने बताया कि उनके पति रविवार को बरगोदा स्थित अपने ससुराल में मिलकर रात करीब १० से ११ बजे के बीच घर लौट रहे थे। गौतमपुरा रोड पर पहुंचते ही वह अचानक से बाइक फिसल गई और वह नीचे गिर गए। सिर और पैर में गंभीर चोट के चलते काफी खून भी बह गया जिसके बाद परिजन उन्हें चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज जारी है।
Advertisement









