Popup Image
Advertisement

देवास:अमलतास अस्पताल में दुष्कर्म करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

चैकअप और काउंसलिंग के बहाने बुलाकर ज्यादती

Advertisement

देवास। बांगर स्थित अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुए दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास के दो मामलों ने देवास को शर्मसार कर दिया।

एक मामले में डॉक्टर ने अस्पताल में ही नाबालिग की चैकअप व काउंसलिंग के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे केस में अज्ञात बदमाश एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के कमरे में घुसा और छात्रा के गले पर चाकू अड़ाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। गुरुवार को डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश करता रहा। लेकिन बुधवार सुबह छात्रों ने घटना के विरोध में हंगामा कर दिय अभाविप छात्र संगठन के सदस्य कॉलेज पहुंचे और हंगामा करते हुए देवास-उज्जैन रोड पर चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस ने दुष्कर्मी डॉक्टर रूपम जैन को गिरफ्तार कर लिया है, वही अस्पताल ने डॉक्टर जैन और वार्डन रोशनी को बर्खास्त कर दिया है। अज्ञात बदमाश की तलाश जारी है।

छात्रों ने किया चक्काजाम

Advertisement

अभाविप के सदस्यों ने देवास-उज्जैन रोड पर चक्काजाम कर दिया। अस्पताल संचालक सुरेश भदौरिया और पुत्र मयंकराज भदौरिया की कार की भी छात्रों ने परिसर में आने नहीं दिया। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, तहसीलदार रवि शर्मा ने छात्रों को हटाया।

डॉ. जैन हो चुका है गिरफ्तार

डॉ. रूपम जैन ने पूर्व में आरडी-गार्डी अस्पताल में भी ऐसी हरकत की थी। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अमलतास अस्पताल के सीईओ जगत रावत का दावा है कि डॉ. रूपम जैन को 5 जून को ही बर्खास्त कर दिया गया था। ऐसे में वह अस्पताल कैसे आ रहा था।

डॉक्टर और वार्डन को बर्खास्त किया, जांच कर रहे हैं

अस्पताल प्रबंधक सुरेश भदौरिया व मयंकराज भदौरिया बताया, वार्डन को बर्खास्त कर दिया है। डॉक्टर के खिलाफ छात्रा ने भी केस दर्ज करवा दिया है। हम भी जांच कर रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें