Popup Image
Advertisement

मुख्यमंत्री ने खंडवा में किया जल गंगा अभियान का समापन, 900 करोड़ की “एक बगिया माँ के नाम” योजना की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को खंडवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह एवं वॉटरशेड सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण से जुड़े कई कार्यों का लोकार्पण किया और “जलदूतों” को सम्मानित किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 900 करोड़ रुपए की नई योजना “एक बगिया माँ के नाम” की घोषणा की, जिसके तहत 30 हजार स्व-सहायता समूहों की महिलाएं 30 हजार एकड़ निजी भूमि पर फलोद्यान विकसित करेंगी। योजना के अंतर्गत 30 लाख उद्यानिकी पौधे लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं लगातार चल रही हैं। उन्होंने वॉटरशेड विकास घटक के तहत 63.46 करोड़ की लागत से जल संरक्षण कार्य, 563.72 करोड़ की जावर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना, और 50 करोड़ से 74 जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के लोकार्पण किए।

Advertisement

उन्होंने खंडवा क्षेत्र के लिए नए बायपास, सड़कों और ओंकारेश्वर-खंडवा-इंदौर ब्रॉडगेज रेल परियोजना सहित कई विकास कार्यों की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ओंकारेश्वर-महाकालेश्वर-इंदौर-भोपाल के बीच जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें