स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर मोदी ने फहराया तिरंगा, देश को किया संबोधित

न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे, खून-पानी साथ नहीं बहेगा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नईदिल्ली, एजेंसी। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से 12वीं बार देश को संबोधित किया। उनका शुरुआती भाषण ऑपरेशन सिंदूर पर फोकस रहा। उन्होंने कहा, आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। उन्होंने कहा, पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था।

ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पीएम ने कहा, हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। देश के सीने को छलनी कर दिया गया है। हमने न्यू नॉर्मल प्रस्थापित किया है। आतंकियों और उनको पालने-पोसने वालों को हम अलग-अलग नहीं मानेंगे। भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को हम सहने वाले नहीं है। न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे वक्त से चला आ रहा है। अब ब्लैकमेल नहीं सहेंगे। खून-पानी साथ नहीं बहेगा।
एक दिन हमारा स्पेस स्टेशन होगा
मोदी ने कहा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस से लौट चुके हैं। स्पेस में भी अपने बलबूते पर आगे बढ़ रहे हैं। भारत का भी अपना स्पेस स्टेशन होगा, भारत इस पर काम कर रहा है। 140 करोड़ भारतवासी 2047 में विकसित भारत के संकल्प को परिपूर्ण करने के लिए ताकत से जुटे हैं। भारत आज हर सेक्टर आधुनिक इकोसिस्टम तैयार कर रहा है। यही हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। मैं अपने युवा, टैलेंटेड यूथ, हर के हर विभाग को आह्वान है कि हमारा अपना मेड इन इंडिया जेट इंजन होना चाहिए।
क्रिटिकल मिनरल में आत्मनिर्भरता अनिवार्य है
मोदी ने कहा, हमारे लिए भी क्रिटिकल मिनरल में आत्मनिर्भरता अनिवार्य है। रक्षा, टेक्नोलॉजी, मेडिकल हो, इनकी अहम भूमिका है। नेशनल क्रिटिकल मिशन लॉन्च किया है। 1200 से ज्यादा स्थानों पर खोज का अभियान चल रहा है। क्रिटिकल मिनरल की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
11 साल में सोलर एनर्जी 30 गुना बढ़ चुकी पीएम ने कहा, हम पेट्रोल-डीजल, गैस को दूसरे देशों से लाखों रुपए खर्च करके लाना पड़ता है। हमने बीड़ा उठाया। 11 साल में सोलर एनर्जी 30 गुना बढ़ चुकी है। हम नए डेम बना रहे हैं, ताकि हाइड्रोपावर का विस्तार हो और क्लीन एनर्जी मिले। ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर इन्वेस्टमेंट हो रहा है। न्यूक्लियर एनर्जी पर भी हम बड़े इनीशिएटिव ले रहा है। 10 रिएक्टर तेजी से काम कर रहे हैं। 2047 तक हम परमाणु ऊर्जा 10 गुना तक बढ़ाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।









