Advertisement

शक्तिपथ बना ओंकारेश्वर बस अड्डा

उज्जैन। दर्शनार्थियों की सुविधा और महाकाल लोक की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से बना शक्तिपथ मार्ग इन दिनों ओंकारेश्वर जाने वाली एसी बसों का अड्डा बन गया है। रोज सुबह यहां ओंकारेश्वर जाने वाली बसें खड़ी हो जाती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महाकाल लोक का मुख्य गेट (त्रिवेणी द्वार) से चारधाम मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को प्रशासन ने काफी सुंदर रूप से तैयार किया है। इस मार्ग से महाकाल मंदिर व महाकाल लोक का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। बीच में रुद्रसागर है। शक्तिपथ व महाकाल लोक को जोडऩे के लिए विक्रम ब्रिज भी यहीं बना हुआ है। इस मार्ग को लोकार्पण के वक्त शक्तिपथ नाम दिया था और वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां से ओंकारेश्वर जाने वाली एसी बसें खड़ी हो रही हैं।

जो सुबह ओंकारेश्वर के यात्रियों को यहां से लेकर जाती हैं और यहीं छोड़ती भी हैं। यात्री बसों के अलावा ओंकारेश्वर जाने वाले निजी फोर व्हीलर भी यहां खड़े रहते हैं जो मंदिर से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को ओंकारेश्वर ले जा रहे हैं। क्षेत्र की होटलों से भी इनका संपर्क है।

Advertisement

इलाके में बड़े वाहन प्रतिबंधित
शक्तिपथ पर बड़े वाहन प्रतिबंधित हैं। यात्री बसें यहां किसकी अनुमति से आ रही हैं, जानकारी नहीं है। अगर नियम विरूद्ध आ रही हैं तो कार्रवाई करेंगे।
गगन बादल, महाकाल
थाना प्रभारी

Advertisement

Related Articles