महिला ने जहर खाया, मौत

उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुराडिय़ा दासा की रहने वाली महिला ने कीटनाशक पी लिया था जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां बीती रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कमला (परिवर्तित नाम) निवासी ग्राम गुराडिय़ा दासा, महिदपुर ने 13 सितंबर को कीटनाशक पी लिया था जिसे परिजन तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। पति का कहना है कि गांव में ही रहने वाला जितेंद्र सिंह ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में उसे जेल हो गई थी। १३ सितंबर को वह जेल से छूटकर हमारे घर पहुंचा और पत्नी से बयान बदलने की बात की, वह चिल्लाई तो मैं पहुंचा जिसके बाद जितेंद्र सिंह भाग निकला। इसके बाद पत्नी ने कीटनाशक पी लिया। जिसकी शुक्रवार रात मौत हो गई।










