Advertisement

मवेशी की बात पर दो पक्षों में हथियार चले

चार घायल, दो की हालत गंभीर, विजयागंज मंडी के गोरखेड़ी का मामला

Advertisement

उज्जैन। विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखेड़ी में मवेशी बांधने की बात पर शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद के बाद हथियार चल गए। इसमें चार लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। परिजन उन्हें तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें टांके लगाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक घर के बाहर मवेशी बांधने को लेकर शनिवार सुबह करीब ७ बजे हुकुम सिंह पिता रघुनाथ सिंह राजपूत, उसकी पत्नी संजूबाई और बेटे सूरज सिंह निवासी गोरखेड़ी (विजयागंज मंडी) का विवाद समीप ही रहने वाले गोकुल पिता गणपतलाल मालवीय, उसकी पत्नी सुनीता और प्रभुलाल के साथ हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हथियार चल गए। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं जिसमें से हुकुम सिंह ओर गोकुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां दोनों को टांके लगाने पड़े।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें