Advertisement

ग्वालियर-रतालम एक्सप्रेस में चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चार्जिंग पर मोबाइल लगाकर सोना एक पैंसेजर को भारी पड़ गया। जब उसकी नींद खुली तो मोबाइल नदारद था। उसने आसपास तलाश किया और अन्य यात्रियों से भी पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। उज्जैन पहुंचने पर उसने जीआरपी को शिकायत की।

Advertisement

जीआरपी के मुताबिक शौर्य कुमार पिता बगुल सिंह निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से उज्जैन आ रहे थे। वह ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-४ में सफर कर रहे थे। रात में उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया और सो गए। मंगलवार सुबह 5.30 बजे उज्जैन पहुंचने पर जब उनकी नींद खुली तो मोबाइल नदारद था। तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। आपको बता दें कि ट्रेनों में बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले भी रात में बैग झपटकर भागने जैसी वारदातें कर चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा सकी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें