पानी को लेकर जेठानी ने किया विवाद बेटे ने चाची के सिर पर कुल्हाड़ी मारी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर मालवा के पिपलौन थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया में पानी को लेकर विवाद हो गया जिसमें जेठानी के कहने पर उसके बेटे ने चाची के सिर पर कुल्हाड़ी से वार दिया जिसे परिजनों ने तत्काल चरक अस्पताल में भर्ती करवाया।

घायल का नाम गेंदूबाई पति शिवनारायण सूर्यवंशी (30) निवासी ग्राम पिपलिया, आगर मालवा है। उसने बताया कि सोमवार को पानी को लेकर जेठानी अवंताबाई ने विवाद किया। झगड़ा बढ़ा तो अवंताबाई ने अपने बेटे राकेश को बुला लिया जिसने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। सिर से खून बहने पर परिजन तत्काल गेंदूबाई को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को उसे आगर से उज्जैन रैफर कर दिया गया। यहां उसके सिर में 9 टांके लगाने पड़े। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
गोबर फेंकने की बात पर छोटे ने बड़े भाई को पीटा
उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र में गोबर फेंकने की बात को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को जमकर पीटा। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल बाबूलाल पिता रामचंद्र प्रजापति (५५) निवासी ग्राम नीमखेड़ा करेली, माकड़ौन ने बताया कि वह अपनी पत्नी को गोबर फेंकने का बोल रहा था। बार-बार बोलने से छोटा भाई गोविंदलाल प्रजापति इतना नाराज हो गया कि उसने मेरे साथ लाठी से मारपीट की जिससे मुझे हाथ में चोट लगी है। परिजनों ने घायल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों भाई खेती करते हैं।








