नींद से जागने के बाद युवती ने लगाई फांसी, करोहन की घटना

पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सुबह नींद से जागने और पानी भरने के कुछ देर बाद ही एक युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे घर के काम के लिए बुलाया, तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मौके से युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
नानाखेड़ा पुलिस के मुताबिक ग्राम करोहन में रहने वाली सलोनी पिता गौरीशंकर पटेल (19 साल) द्वारा रस्सी से फांसी लगाने की सूचना मिली थी।सलोनी कक्षा 8वीं तक पढ़ी थी। सुबह उसने जागने के बाद पानी भरा और फिर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन उसे घर के काम करने के लिए बुलाने पहुंचे, तो वह फंदे पर लटकी मिली। उसने गेहूं भरने की टंकी पर चढ़कर छत पर लगे पाइप से फांसी लगाई थी और टंकी को पैरों से गिरा दिया था।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने युवती द्वारा फांसी लगाने की कोई वजह नहीं बताई है। परिजनों का कहना था कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाती थी। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और मोबाइल जांच के बाद ही फांसी लगाने की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है।









