Advertisement

जब तुम आ जाते हो सामने…

महिला कर्मचारी ने महाकाल लोक में बनाई रील, सोशल मीडिया पर डाली

Advertisement

उज्जैन। दीपावली पर महाकाल महालोक में महिला सफाई कर्मचारी द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मंदिर क्षेत्र मेें रील बनाने पर प्रतिबंध के बीच ये नई रील आना कर्मचारियों के बीच चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। महिला कर्मचारी ने यह रील महाकाल महालोक में – ये जीवन अच्छा लगता है हर सपना सच्चा लगता है, जब तुम आ जाते हो सामने, गाने पर बनाई गई है।

इसके पहले भी मंदिर में महिला कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने का विरोध हो चुका है। कई लोगों पर मंदिर समिति ने कानूनी कार्रवाई भी की है।

Advertisement

उस वक्त मंदिर समिति ने मंदिर समिति में रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कर्मचारियों पर खासतौर पर पाबंदी लगाई गई थी। सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा का कहना है कि मामला की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें