Popup Image
Advertisement

गुजरात के दर्शनार्थियों से महाकाल में भीड़, तीन दिनों में चार लाख ने किए दर्शन

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नवरात्रि की शुरुआत से सुनसान नजर आ रहे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों (मंगलवार, बुधवार व गुरुवार) में करीब चार लाख श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। यहां आने वाले अधिकतर दर्शनार्थी गुजरात के हैं।

Advertisement

गुजरात के व्यापारिक जगत में मान्यता है कि वे दीपावली घर पर नहीं मनाते। एक-दो दिन पहले मां लक्ष्मी का पूजन कर वे घर को बंद कर परिवार सहित बाहर निकल जाते हैं और इस दौरान वे देवदर्शन जाना बेहतर समझते हैं। इस कारण गुजराती परिवारों के आने से महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। इसका असर मंदिर के आसपास के व्यापार और होटलों पर भी पड़ा है। अधिकतर होटलें फुल हैं। महाकाल मंदिर के साथ ही अन्य शहर के धार्मिक स्थलों पर भी दर्शनार्थी बढ़े हैं। इन यात्रियों के कारण उज्जैन से ओंकारेश्वर जाने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ी और इस कारण इंदौर रोड पर जाम के हालत भी बने हैं।

शुक्रवार सुबह उत्तराखंड मंत्री आर्य ने किए दर्शन

Advertisement

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य शुक्रवार सुबह भगवान श्री महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने नंदी हॉल से दर्शन व आरती का लाभ लिया। मंदिर समिति की ओर से भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे ने उनका सम्मान किया।

लेजर शो दर्शनार्थी कर रहे पसंद

Advertisement

महाकाल लोक परिसर में हाल ही में शुरू किए गए लेजर शो को दर्शनार्थियों द्वारा पसंद किया जा रहा हे। रोज रात ८ से ८.३० बजे तक इसे दिखाया जाता है। गुरुवार को महाकाल लोक परिसर मीडिया व परिवारजन के लिए स्पेशल लेजऱ शो मंदिर समिति ने आयोजित किया था। श्री महाकालेश्वर बैंड ने भी इस दौरान अपनी प्रस्तुति दी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि शो दर्शनार्थियों को खासा आकर्षित कर रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें