Advertisement

माणिभद्र यक्षराज की संकल्प पूर्ति के लिए 26 दिसं. को पालीताणा तक यात्रा

उज्जैन। जैन धर्म में श्रद्धा का केंद्र, श्री माणिभद्र यक्षराज की जन्मस्थली उज्जैन भेरूगढ़ से पैदल धार्मिक यात्रा 26 दिसंबर को रवाना होगी।
करीब 500 साल पहले अपने पूर्व जन्म में यहाँ माणिकचंद सेठ रहे माणिभद्रजी ने सिद्धांचल तीर्थ की यात्रा पूर्ण होने तक अन्नजल त्याग का संकल्प लिया था। मगरवाड़ा में डाकुओं द्वारा उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन तीर्थ के ध्यान में लीन होने के कारण वे इंद्रदेव बने। यह पैदल यात्रा संघ उन्हीं माणिभद्र दादा (जो अब इंद्रदेव और तपागच्छ के रक्षक हैं) के 500 साल पुराने संकल्प की पूर्ति का एक अनूठा मौका है। आयोजन भैरूगढ़ चातुर्मास विराजित जैनाचार्य अशोक सागर सूरिश्वरजी की निश्रा में माणिभद्र यक्षराज तीर्थधाम द्वारा हो रहा है। तीर्थोध्दारक आचार्य अशोकसागर सूरिजी, आचार्य सागरचंद्रसागर सूरिजी, आचार्य सौम्यचंद्र सा.सू., आचार्य विवेकचंद्र सा.सू. सहित अनेक साधु-साध्वीगण और 500 से अधिक यात्रिकों के इसमें शामिल होने की संभावना है। यात्रा का प्रयाण उत्सव हाथी, घोड़ा और बैंडबाजे के साथ होगा। सभी यात्रिकों की संघमाला 1 फरवरी 2026 को पालीताणा में आदिनाथ दादा के दरबार समक्ष होगी। शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

यात्रिकों को पैदल चलना, एक टाइम भोजन, भूमि शयन, और आवश्यक पूजन,
हवन, प्रतिक्रमण आदि धार्मिक नियमों का पालन करना होगा। संघ समिति की ओर से सभी को बैग, कंबल, शाल, आदि जरूरी चीजें दी जाएंगी। यात्रिकों को पूर्व पंजीयन अनिवार्य है।

जैन तीर्थ अभ्युदयपुरम में सामूहिक प्रभु भक्ति

Advertisement

उज्जैन। जीवनदीप महिला विंग ने बडऩगर रोड़ स्थित जैन तीर्थ अभ्युदयपुरम पर दीपावली मिलन समारोह किया। महिलाओं ने सामूहिक प्रभु भक्ति की। नए चिकित्सा प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनाई गई। श्वेता चोपड़ा, प्रफुल्ल गादिया, चेतना घिया, कांता बाठिया, पूर्णिमा हरकावत, आदि मौजूद थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें