Advertisement

इस महीने पांच बड़े ग्रह ला रहे बड़ा बदलाव

हर राशि प्रभावित, आत्म-विश्लेषण, करियर और संबंधों की होगी परीक्षा

Advertisement

उज्जैन। नवंबर का महीना बड़े खगोलीय और ज्योतिषीय बदलावों का महीना है। इस महीने गुरु (बृहस्पति), शनि, शुक्र, सूर्य और बुध ग्रह अपनी गति, नक्षत्र और राशि बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर हर राशि के जातक पर पड़ेगा। ग्रहों की दृष्टि से खास बदलाव इस महीने में होने वाले हैं। गुरु, शनि, शुक्र, सूर्य और बुध ग्रह अपनी गति, नक्षत्र और राशि बदलने जा रहे हैं। इन ग्रह परिवर्तनों का सीधा असर प्रत्येक व्यक्ति पर पडऩे के संकेत दे रहा है। लाल किताब विशेषज्ञ पं. बीपी शुक्ल ने बताया कि नवंबर का महीना आत्म-विश्लेषण, करियर उन्नति, धन प्रबंधन और संबंधों की परीक्षा लेगा।

सभी 12 राशियों पर गोचर का असर

Advertisement

मेष- नौकरी और करियर में बड़ा परिवर्तन होगा, और पिता से संबंध मजबूत बनेंगे।

वृषभ- वैवाहिक तनाव कम होगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी।

Advertisement

मिथुन- कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी और पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क- प्रेम संबंध मजबूत होंगे और महत्वपूर्ण निर्णय सफल होंगे।

सिंह- घर-परिवार में बदलाव संभव है, संपत्ति से लाभ होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या- पदोन्नति और नौकरी में लाभ मिलेगा, साथ ही यात्राओं का योग बन रहा है।

तुला- धन में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन स्वास्थ्य बेहतर होगा।

वृश्चिक- करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं।

धनु- खर्च बढ़ेगा, पुराने अटके काम पूरे होंगे, और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

मकर- आय में वृद्धि के योग हैं।

कुंभ- नौकरी में सम्मान मिलेगा।

मीन- विदेश से शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है, धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी और भाग्य मजबूत रहेगा।

पांच बड़े ग्रहों का परिवर्तन और प्रभाव

गुरु (बृहस्पति)- 24 नवंबर से गुरु वक्री (उल्टी चाल) होंगे। इसके वक्री होने से निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है, और निवेश, शिक्षा तथा धन प्रबंधन में रुकावटें आएंगी।

शनि- 18 नवंबर से शनि मार्गी (सीधी चाल) होंगे। शनि के मार्गी होने से अटके हुए काम पूरे होंगे, नौकरी में सुधार होगा और कर्ज से राहत मिलेगी।

शुक्र- शुक्र 18 नवंबर के बाद अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 27 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आर्थिक मामलों में बदलाव आएंगे।

सूर्य- 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा, सरकारी काम और पिता से संबंध बेहतर होंगे।

बुध- 18 नवंबर से बुध वक्री होंगे, जिससे भ्रम बढ़ेगा; वहीं 27 नवंबर से बुध के मार्गी होने पर व्यापारिक निर्णय सटीक होंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें