Advertisement

पहली सेवा का साधु-संतों ने उठाया आनंद

पीएम श्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा का महाकाल नगरी से संचालन प्रारंभ

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुवार को उज्जैन भी हवाई मार्ग से जुड़ गया। पीएमश्री सेवा के तहत हेलिकॉप्टर ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से उड़ान भरी। पहली हवाई यात्रा का आनंद उज्जैन के साधु-संतों ने उठाया। हेलिकॉप्टर यात्रा के बाद हेलीपैड पर उतरे साधु-संतों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया और इसे उज्जैन के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया। यूं तो पीएमश्री हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ 1 नवंबर को ही हो गया था लेकिन इसका नियमित संचालन गुरुवार से शुरू हुआ।

उज्जैन हेलीपैड पर इंदौर से आए हेलिकॉप्टर ने लैडिंग की। पहली उड़ान में इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, श्रवणङ्क्षसह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया और दो अन्य लोग आए। उज्जैन आगमन पर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। बाद में वे इंदौर रवाना हो गए। महंत रामेश्वर दास ,महंत रामचंद्र दास , महंत रामेश्वर गिरी, जूना अखाडे के महंत आनंदपुरी ने भी हेलिकॉप्टर से यात्रा की। सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जगदीश पांचाल, संजय अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत और सम्मान किया। पहले दिन इंदौर और उज्जैन के बीच ही सेवा संचालित हुई।

Advertisement

ऑनलाइन होगी बुकिंग
7 सीटर हेलिकॉप्टर से यात्रा करने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। हेलिकॉप्टर सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। बुधवार और गुरुवार को अवकाश रहेगा।

क्या कहा संतों ने- महंत डॉ. रामेश्वरदास ने कहा मुख्यमंत्री ने अनुकरणीय पहल की है। इससे ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर और ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर के श्रद्धालु काफी कम समय में यात्रा कर सकेंगे। महंत आनंदपुरी ने कहा हवाई यात्रा में पंचक्रोशी यात्रा मार्ग, श्री महाकालेश्वर और अन्य प्रमुख मंदिरों के शिखर दर्शन, माता शिप्रा और सप्तसागरों के दर्शन करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद।

Advertisement

बहुत बड़ी सौगात- पीएम श्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन आज से प्रारंभ हुआ है। संतों ने भी उज्जैन शहर की हवाई यात्रा की है। सिंहस्थ महापर्व 2028 को देखते हुए उज्जैन के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है। – रौशनकुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें