Popup Image
Advertisement

अपना चैनल के नंदलाल यादव अध्यक्ष, विजय व्यास सचिव बने

11 साल बाद उज्जैन प्रेस क्लब में सर्वानुमति से बनी कार्यकारिणी

Advertisement

9 साल तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले विशालसिंह हाड़ा अब कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 324 सदस्यों वाले सोसायटी ऑफ प्रेस क्लब में 11 साल बाद सर्वानुमति से कार्यकारिणी का गठन हो गया। अपना चैनल के डायरेक्टर और सीएम डॉ. मोहन यादव के अग्रज नंदलाल यादव अध्यक्ष मनोनीत किए गए। महाकाल भक्ति चैनल के विजय व्यास को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। अध्यक्ष बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करने वाले उदयसिंह चंदेल उपाध्यक्ष बने हैं। जबकि अब तक सचिव का पद संभालने वाले विक्रम सिंह जाट को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मौजूदा अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा अब कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में होंगे और उनके भरोसेमंद भूपेंद्र भूतड़ा खंजाची (कोषाध्यक्ष) की। कमलेश जाटवा संयुक्त सचिव की भूमिका निभाएंगे। सोमवार को सोसायटी ऑफ प्रेस क्लब की साधारण सभा ने नई कार्यकारिणी को सर्वानुमति से मंजूरी दी।

Advertisement

करीब 12 साल पहले शहर में कार्यरत अलग-अलग प्रेस संस्थाओं ने मिलकर सोसायटी फॉर प्रेस क्लब का गठन किया था। अक्षरविश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन संस्थापक अध्यक्ष मनोनीत हुए थे। बायलॉज तय करने के बाद उनके मार्गदर्शन में हुए पहले चुनाव में शैलेंद्र कुल्मी अध्यक्ष चुने गए थे। दूसरे चुनाव में अध्यक्ष चुने गए विशालसिंह हाड़ा 9 साल तक अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व को कोई चुनौती नहीं दे सका। पिछले चुनाव के बाद कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाकर तीन साल कर दिया गया था। हाल ही में यह पूरा हुआ तो चुनाव की सरगर्मी भी शुरू हो गई। निलेश योगी को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। हालांकि चुनाव पर जाने के बजाय इस बार सर्वानुमति का रास्ता तैयार किया गया और सोमवार को एजीएम ने नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी।

कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
1. हर्ष जयसवाल
2. रवि सेन
3. अपूर्व देवड़ा
4. धर्मेंद्र भाटी
5. राहुल यादव
6. निलेश खोयरे
7. गोविंद प्रजापत
8. अशोक त्रिपाठी
9. अभिजीत बेस
10. विश्वास शर्मा
11. संजय पुरोहित
12. मनोज तिलक
13. प्रणव नगर
14. प्रकाश त्रिवेदी

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें