वकील के सुसाइड मामले में 3 आरोपी पकड़ाए, एक फरार

कोर्ट में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर सौंपा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महानंदानगर निवासी वृद्ध द्वारा ब्याज के रुपए के लिए परेशान करने के मामले में 30 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था जिसमें से तीन आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने उनके ही घर से दबोच लिया। एक आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। रविवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर सौंपा है।
दरअसल, मृतक का नाम अमित पिता गजानंद वासुदेव सावंत (50) निवासी महानंदानगर है। उसने अजय सिंह राठौर, दुर्गाशंकर सिसौदिया, सतीश साहू और निखिलेश उचेनिया से रुपए उधार लिए थे जिसके ब्याज के रुपए के लिए चारों अमित सावंत को 7-8 महीनों से परेशान कर रहे थे। इसी से परेशान होकर 30 सितंबर को सुबह करीब 6 बजे अमित सावंत ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे संस्कार सावंत ने पिता को फांसी पर झूलते देखा था और नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी थी।
जांच के बाद पुलिस ने अजय सिंह राठौर, दुर्गाशंकर सिसौदिया, सतीश साहू और निखिलेश उचेनिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था लेकिन वह फरार हो गए थे। पुलिस तभी से उनकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को अजय, सिंह, सतीश साहू और निखिलेश को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी दुर्गाशंकर सिसौदिया फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
इनका कहना
मृतक के पास रुपयों का हिसाब नहीं मिल पाया था। जिसके कारण अभी तक यह पता नहीं चला कि कितने रुपए का लेनदेन है। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी 25 नवंबर तक रिमांड पर हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
हेमंत सिंह जादौन
जांच अधिकारी, थाना नानाखेड़ा
30 हजार की 18 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ाए नशे के सौदागर
नेटवर्क का पता लगाने में जुटी नीलगंगा पुलिस
उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को बीती रात सांवराखेड़ी रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 18 ग्राम स्मैक मिली।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांवराखेड़ी रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक स्मैक लेकर जा रहे हैं। इसके बाद नीलगंगा पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अब्दुल खलीक निवासी तोपखाना और आमिर खान निवासी गणेश कॉलोनी, जयसिंहपुरा बताया। तलाशी में इनके पास से 18 ग्राम स्मैक मिली जिनकी कीमत 30 हजार रुपए है। वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए और किसे देने जा रहे थे, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो पीटा
नगर कोट क्षेत्र में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर दो बदमाशों ने एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का नाम रवि पिता नंदलाल सूर्यवंशी निवासी गणेश टेकरी पटेल नगर है। रवि वारदात कर्मचारी है। रविवार रात अपने साथी जितेंद्र मालवीय के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाश कृष्णा और अनिकेत ने इनसे शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर रवि को चाकू मारकर फरार हो गया। गिरने से रवि के सिर में भी चोंट आई है।









