Popup Image
Advertisement

श्रोताओं को मिलेगा मालवी मिठास का आनंद

आज शाम से गूंजेगा यह आकाशवाणी का उज्जैन केंद्र है

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आज शाम से आप रेडियो तरंगों पर यह आकाशवाणी का उज्जैन केंद्र है सुन सकेंगे। करीब तीन महीने के इंतजार के बाद आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ दोपहर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. एल मुरुगन और सीएम डॉ.मोहन यादव करेंगे।

नानाखेड़ा क्षेत्र के विद्यापति नगर में होने वाले शुभारंभ समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। आकाशवाणी केंद्र भोपाल के राजेश भट्ट ने बताया कि उज्जैन के श्रोता एफएम बैंड को 102.5 मेगा हर्टज की फ्रीक्वेंसी पर सेट करके आकाशवाणी उज्जैन के कार्यक्रम को सुन सकेंगे। यहां से रोजाना सुबह 5.30 बजे से रात 11.10 बजे तक अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए तैयार कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इनमें महिला सभा, युववाणी प्रमुख है। शुरुआत में प्रसारण को उज्जैन शहर से 30 किलोमीटर की दायरे में सुना जा सकेगा। भविष्य में इसकी रेंज और बढ़ाई जाएगी।

Advertisement

70 लोगों को दी ट्रेनिंग
आकाशवाणी प्रबंधन ने केंद्र को मजबूती से चलाने के लिए ७० लोगों का चयन किया है। अलग-अलग टेस्ट के जरिये चुने गए इन लोगों की ट्रेनिंग हो चुकी है।

सिंहस्थ संवाद और मालवी में कार्यक्रम
उज्जैन में 2028में लगने वाले सिंहस्थ को देखते हुए केंद्र ने सिंहस्थ संवाद कार्यक्रम भी तैयार किया है। इसी तरह मालवी बोली में भी कार्यक्रम बनाए गए हैं। मालवी कार्यक्रम का प्रसारण एक दिन छोड़कर रोजाना शाम 7.20 से रात 8.00 बजे तक किया जाएगा। इसमें आल्टरनेट डे में लोकगीत और ग्रामसभा होगी। कार्यक्रम में उद्घोषक मालवी में संवाद करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें