उद्योगपुरी में दबिश, दो जगह से 6 जुआरी गिरफ्त में आए

पंवासा पुलिस की कार्रवाई, 5680 रुपए और ताशपत्ते जब्त

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पंवासा पुलिस ने बीती रात उद्योगपुरी में दो जगह दबिश दी। यहां हार-जीत की बाजी लगा रहे 6 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा और उनके पास से कुल 5680 रुपए और ताशपत्ते जब्त किए गए। पुलिस ने जु़आरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल, मुखबिर की सूचना पर पहली कार्रवाई रविवार रात करीब 8 बजे उद्योगपुरी के सामने रॉयल सैरेमिक के सामने की गई। यहां तीन जुआरी हार-जीत पर दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही उनमें हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके से इरफान पिता इम्तियाज, अकबर पिता साबिर कुरैशी, इरफान पिता आबिद हुसैन निवासी हम्मालवाड़ी को गिरफ्तार कर उनके पास से 2530 रुपए और ताशपत्ते जब्त किए। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी तरह दूसरी कार्रवाई रात 8:45 बजे उद्योगपुरी में मैजिक स्टैंड के पास की गई। यहां दबिश देकर पुलिस ने तीन जुआरियों युनूस पिता इकबाल, अकरम पिता अब्दुल, युनूस पिता युसूफ निवासी हम्मालवाड़ी को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके पास से 3150 रुपए और ताशपत्ते जब्त किए गए। दोनों ही कार्रवाई में पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 5860 रुपए जब्त किए गए। सभी के खिलाफ पंवासा पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।









