Advertisement

उज्जैन:12से रोमांच का महाकुंभ शुरू हो रही है स्काई डाइविंग…

पर्यटक 10 हजार फीट की ऊंचाई से लगा सकेंगे छलांग; बुकिंग शुरू

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा उज्जैन में एडवेंचर प्रेमियों के लिए रोमांच का महाकुंभ शुरू किया जा रहा है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल का पाँचवाँ संस्करण 12 दिसंबर से दताना एयरस्ट्रिप, पर शुरू होने जा रहा है और यह अगले दो महीने 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पर्यटक 10 हजार फीट की ऊँचाई से छलांग लगाकर एक नया और रोमांचकारी अनुभव ले सकेंगे। उज्जैन में चार सफल आयोजनों मेें लोगों के उत्साह को देखते हुए इस वर्ष पाँचवें संस्करण का आयोजन दो माह के लिए किया जा रहा है। विगत चार संस्करणों में 700 से अधिक पर्यटकों ने इस रोमांचक गतिविधि का आनंद लिया है।

एडवेंचर के बारे में जरूरी जानकारी: शुल्क- स्काई डाइविंग का शुल्क तीस हजार रुपए (30,000) प्लस जीएसटी रहेगा।समय-यह गतिविधि हर रोज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी।

Advertisement

बुकिंग: प्रतिभागी अपनी बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट www. skyhighindia.com पर कर सकते हैं।

आधुनिक और बेहद सुरक्षित इवेंट

Advertisement

सुरक्षा मानक: स्काई डाइविंग का संचालन डीजीसीए एवं यूएसपीए द्वारा प्रमाणित संस्था स्काई-हाई इंडिया कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित स्काई डाइवर और सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें