Advertisement

न्यू ईयर पर गोवा के लिए उज्जैन से जाएंगी स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रतलाम रेल मंडल डॉ. अंबेडकर नगर से स्पेशल ट्रेन 21 और 28 दिसंबर को तोकुर तक चला रहा है जो मडगांव (गोवा) होते हुए जाएंगी। यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम स्टेशन से होकर गुजरेंगी और

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

डॉ. अम्बेडकर नगर और तोकुर के बीच स्पेशल किराए के साथ विशेष ट्रेन के तौर पर चलेंगी। गाड़ी संख्या 09304/09303 डॉ. अंबेडकर नगर – तोकुर- डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी।

जाने का समय- 09304 डॉ. अम्बेडकर नगर – तोकुर स्पेशल 21 और 28 दिसम्बर को डॉ. अम्बेडकर नगर से शाम 4.30 बजे चलेगी और मंगलवार को तड़के 3.00 बजे तोकुर पहुंचेगी। ट्रेन इंदौर स्टेशन पर शाम 4.55/5.00 बजे, देवास 5.38/5.40 बजे, उज्जैन शाम 6.20/6.25 बजे, नागदा शाम 7.10/7.12 बजे और रतलाम स्टेशन पर शाम 7.35/7.45 बजे होती हुई गुजरेगी।

Advertisement

09303 तोकुर – डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल 23 और 30 दिसम्बर को तोकुर से सुबह 5.00 बजे निकलेगी और बुधवार को शाम 3.30 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी। रतलाम रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.20/10.30 बजे, नागदा 10.58/11.00 बजे, उज्जैन दोपहर 12.15/12.20 बजे, देवास दोपहर 1.35/1.40 बजे और इंदौर स्टेशन पर 2.40/2.45 बजे पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाडी रोड, थिविम, करमली, मडगांव, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के कोच होंगे। बुकिंग कल(१३दिसंबर) से शुरू होगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review