Advertisement

गर्दन में फंसे चाकू को आधे घंटे में निकाला, हालत ठीक

हमले के बाद किशोर की गर्दन में फंस गया था

 

Advertisement

उज्जैन। महिदपुर में मंगलवार रात मामूली विवाद में एक किशोर पर चाकू से ऐसा जानलेवा हमला किया कि चाकू उसकी गर्दन की हड्डी में जाकर फंस गया। गंभीर घायल किशोर को गर्दन में चाकू के साथ ही इलाज के लिए 45 किमी दूर उज्जैन लाया गया। यहां चरक अस्पताल में करीब आधे घंटे चले ऑपरेशन के बाद गर्दन से चाकू निकाल दिया गया है।

घायल की हालत मेंअब सुधार है। दरअसल, घटना महिदपुर के दर्जी बाखल क्षेत्र की है। नाबालिग अपने दोस्त अरशान खान के साथ किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी बाइक टकराने की बात पर तीन युवकों से विवाद हो गया। इनमें से एक ने चाकू से वार किया जो नाबालिग की गर्दन में फंस गया। खून से लथपथ नाबालिग को तुरंत महिदपुर अस्पताल ले जाया गया। नाजुक हालत और गर्दन में फंसे चाकू को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उज्जैन रैफर कर दिया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें