Advertisement

पॉवरलूम श्रमिक सुबह फंदे पर लटका

उज्जैन। सेंटपाल स्कूल के पास राजीव नगर में रहने वाला सतीश पिता मानसिंह नरवरिया (50 वर्ष) शनिवार सुबह घर में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक सतीश के बेटे आर्यन ने बताया कि उसके पिता पावरलूम श्रमिक थे। पिछले 5-6 दिन से तनाव में होने के कारण नशा अधिक कर रहे थे।

 

Advertisement

शुक्रवार सुबह 5 बजे उठकर उन्होंने नल से घर का पानी भरा। उस वक्त घर के अन्य सभी लोग उपर कमरे में सो रहे थे। सुबह 8 बजे करीब जब आर्यन नीचे उतरा तो उसने पिता सतीश को फंदे पर लटका देखा। उन्हें तुरंत उतारा गया, लेकिन जब तक उनकी मौत हो गई थी। सतीश के तीन बच्चे हैं। चिमनगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें