Advertisement

महाकाल दरबार में भक्तों का सैलाब, 11 बजे तक 1 लाख का आंकड़ा पार

उज्जैन। नए साल में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने इस साल भी जनसमुदाय उमड़ा। सुबह-सुबह भस्मारती में ही करीब 10 हजार लोगों ने चलित व अनुमति के जरिए दर्शन किए। सुबह 11 बजे मंदिर में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 1 लाख पार कर चुका था।दर्शन के लिए सुबह से ही काफी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर पहुंच गए थे। चारधाम चौराहे पर बना जिगजेग सुबह फुल हो गया था। इसके बाद लाइन चलती रही और लोगों के दर्शन होते रहे। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मंदिर में पूर्व निर्धारित व्यवस्था के मुताबिक सुचारू व सुविधाजनक दर्शन चल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सुबह भस्मारती में ही 10 हजार से अधिक ने किए दर्शन

श्री चिंतामन गणेश मंदिर पर लगी लंबी कतार

Advertisement

नए साल में भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतार लग गई थी। मंदिर समिति प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने बताया कि चोला-श्रृंगार के बाद सुबह 6 बजे से यहां दर्शन प्रारंभ हो गए थे। सुबह 11 बजे तक करीब 10 हजार से अधिक दर्शनार्थी कर चुके हैं। रात 9 बजे तक दर्शन होंगे। दर्शन व्यवस्था सुचारू चल रही है।

साल के पहले दिन मां चामुंडा के दर्शन
शहर में मां चामुंडा माता पर साल के पहले दिन विशेष सजावट की गई। मंदिर को गुफा की तरह सजाया गया। सुबह श्रृंगार के बाद 56 भोग लगाए गए। इसी दौरान हलवा प्रसाद वितरण भी दिनभर चलता रहा। सुबह से ही हजारों लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे।

Advertisement

महिला क्रिकेटर और मंत्रियों ने लिया बाबा का आशीर्वाद

राजनेताओं का जमावड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। साल 2026 के पहले दिन भगवान श्री महाकालेश्वर के आंगन में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ खेल जगत की दिग्गज हस्तियों और राजनेताओं ने भस्म आरती और विशेष पूजन के माध्यम से नए वर्ष की शुरुआत की।

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाडिय़ों ने नए साल के पहले सूर्योदय के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। टीम की प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी ने प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल होकर नंदी हॉल में बैठकर शिव भक्ति का आनंद लिया। दर्शन के उपरांत मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने सभी खिलाडिय़ों का सम्मान और स्वागत किया।

राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने भी बाबा महाकाल के चरणों में मत्था टेका। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने परिवार सहित भगवान महाकाल के दर्शन किए और देश की प्रगति की कामना की। इसके अलावा दिल्ली सरकार के गृह, शिक्षा और विद्युत मंत्री आशीष सूद ने भी सपरिवार भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। दर्शन के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दोनों विशिष्ट अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया।

Related Articles

Write a review