Advertisement

अनूठी सजावट… 21 लाख के नोट और 15 लाख के जेवर से सजा प्रथम पूज्य का दरबार

पूर्णानंद गणपति मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े भक्त, सोने की चेन और स्वर्ण तिलक भी अर्पित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नए साल के मौके पर मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शहरवासियों ने भगवान के दर्शन से अपने दिन की शुरुआत की। इस अवसर पर इंदौरगेट चौराहा स्थित श्री पूर्णानंद गणपति मंदिर में नोटों से अनूठी सजावट की गई। 21 लाख रुपए के नोटों से की गई साज-सज्जा में 500, 100, 50 और 20 रुपए के नोटों की लडिय़ां बनाई गई जिससे गर्भगृह और मंदिर परिसर में आकर्षक तरीके से लगाया गया। नोटों से की गई यह सजावट शहर में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। इसके अलावा भगवान श्रीगणेश का 15 लाख के आभूषणों से शृंगार किया गया। इमसें सोने की चेन और स्वर्ण तिलक अर्पित किया गया है। नववर्ष के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं को 11 क्विंटल बूदी का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को महाआरती की गई।

सीसीटीवी कैमरों से नजर
21 लाख रुपए के नोटों की लडिय़ा बनाने में चार दिन का समय लगा। इन्हें हटाने में भी करीब दो दिन लगेंगे जिसमें लगभग 10 लोग शामिल रहेंगे। नोटों की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review