Advertisement

शांति एक्सप्रेस में चढ़ रहा था पैसेंजर पेंट की जेब से मोबाइल उड़ाया

उज्जैन। ट्रेनों में बदमाश सक्रिय हैं और लगातार यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। इसी तरह की एक अन्य घटना में उज्जैन रेलवे स्टेशन पर शांति एक्सप्रेस में चढ़ रहे पैसेंजर की जेब से अज्ञात बदमाश ने 75 हजार रुपए से ज्यादा कीमत का मोबाइल चोरी कर लिया। यात्री ने जीआरपी थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक कुमार पिता संजय डामोर (26) निवासी मीठा चौक, दाहोद (गुजरात) से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शनिवार को वह घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर शांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ रहा था। इस दौरान काफी भीड़भाड़ थी, इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ने पेंट की जेब से प्रतीक का मोबाइल चुरा लिया और रफूचक्कर हो गया जिसकी कीमत 75,999 रुपए बताई गई है। जब प्रतीक का मोबाइल चोरी का पता चला तो उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जीरो पर कायमी की है।

Advertisement

Related Articles

Write a review