रंजिश में नाबालिग पर चाकू से हमला

उज्जैन। कालियादेह गेट चौराहे के नजदीक गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे चाकूबाजी की एक घटना हो गई है। 14 साल का उस्मान पिता मोहम्मद हुसैन जांसापुरा में रहता है और महाकालेश्वर मंदिर के नजदीक सजन पैलेस होटल में रूम लगाने का काम करता है। सुबह वह घर से होटल जाने के लिए निकला था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
कालियादेह गेट चौराहे के नजदीक पल्सर पर सवार होकर उसी के क्षेत्र का यासीन पहुंचा और उस्मान को रोककर पहले दो चांटे जड़े इसके बाद उसकी जांघ और कमर पर चाकू से तीन वार कर फरार हो गया। उस्मान को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उस्मान ने पुलिस को बताया कि यासीन के साथ कुछ दिन पहले मस्ती-मजाक में उसका विवाद हो गया था, इसी की वह रंजिश रखे बैठा था।
Advertisement









