भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उज्जैन पहुंचे, श्री महाकाल के दर्शन कर जाप किया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को उज्जैन पहुंचे और श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर ओम नमो शिवाय का जाप किया। दरअसल सोमनाथ ज्योर्तिलिंग पर गजनवी के हमले के १ हजार साल पूरे हो गए हैं। इस हमले को नाकाम करने के लिए भाजपा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में प्रमुख मंदिरों में जाप किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खुद पीएम नरेंद्र मोदी सोमनाथ में जाप करने पहुंचे हैं। उनके आदेश के क्रम में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी श्री महाकालेश्वर मंदिर में जाप करने पहुंचे। उनके साथ नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री जगदीश पांचाल, आनंदसिंह खींची, कमल बैरवा, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश यादव और मीडिया सह प्रभारी राकेश पंड्या उपस्थित थे।
भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमनाथ ज्योर्तिलिंग पर हमले के १ हजार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर देश के प्रमुख शिवालयों में ओम नमो शिवाय का जाप किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष भी उज्जैन आए थे। करीब 10 मिनट तक सभी ने नंदी हॉल में जाप किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष संगठन कामों के सिलसिले में रतलाम रवाना हो गए।









