इकोनॉमिक एडवाइजर एना रॉय और अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी पहुंचे

इसी तरह नीति आयोग भारत सरकार की प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर एना रॉय ने भी रविवार को भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उप प्रशासक सिम्मी यादव ने उनका सम्मान किया। मीडिया से चर्चा में एना रॉय ने बताया कि वह पहली बार दर्शन के लिए आई हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों और दर्शन व्यवस्था की सराहना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
ठहाका सम्मेलन में हिस्सा लेने आए बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और नंदी महाराज के कान में मनोकामना भी कही। दर्शन के बाद उन्होंने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि आप यहां तभी आते हैं जब बुलावा आता है। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा।
Advertisement









