घर में पोछा लगाते समय इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

हम नियमित तौर पर अपने घर की साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। वास्तुशास्त्र में भी घर की साफ-सफाई का खास महत्व होता है। मान्यता है कि घर में गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। वहीं, सफाई सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। वास्तु की मानें तो पोछा लगाते समय कुछ नियमों और बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। सही तरीके से घर में पोछा लगाने से नेगेटिव एनर्जी मीलों दूर रहती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही, पोछे लगाते वक्त अगर आप एक उपाय कर लें तो इससे घर का वास्तु ठीक बना रहता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें पोछे से जुड़े वास्तु टिप्स…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वास्तु अनुसार घर में ऐसे लगाएं पोछा
वास्तुशास्त्र में घर में पोछा लगाने के कई ऐसे नियम और उपाय बताए गए हैं जिनका ख्याल रखने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, घर में सकारात्मकता बनी रहती है। मान्यता है कि घर में पोछा हमेशा मुख्य द्वार से लगाना शुरू करना चाहिए और फिर, घर के अलग-अलग भागों में पोछा लगाना चाहिए।

साथ ही, कमरों में पोछा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दक्षिणावर्त दिशा में यानी क्लॉकवाइज पोछा लगाना अच्छा माना जाता है। पोछा मुख्य द्वार के पास से शुरू करके उसी स्थान पर अंत भी करना चाहिए।
सही समय
कुछ लोग घर में पोछा सुबह उठते ही लगा लेते हैं, कुछ लोग देर से लगाते हैं, तो कुछ लोग दिन में दो बार भी पोछा लगाते हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो घर में पोछा लगाने का सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त का होता है। मान्यता है कि इस दौरान पोछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में सुबह ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से पहले सुबह 4 बजे लेकर 5 बजकर 30 मिनट के बीच की अवधि में पोछा लगाना बेहद अच्छा माना गया है।
पोछा लगाते समय करें यह 1 उपाय
घर का वास्तु ठीक बनाए रखने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप पोछा लगाते समय एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार, पोछे के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक या नींबू का रस मिलाकर घर में पोछा लगाना अच्छा माना जाता है। इससे घर से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, इस उपाय से घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।
घर में पोछा कब नहीं लगाना चाहिए
दोपहर के समय घर में पोछा लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। यही कारण है कि दिन के समय पोछा लगाना अच्छा नहीं होता है। इसकी बजाए ब्रह्म मुहूर्त में पोछा लगाना चाहिए। लेकिन अगर ऐसा संभव न हो तो आप सूर्योदय के दौरान या उसके तुरंत बाद तक भी पोछा लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है और नेगेटिविटी दूर होती है। वास्तु की मानें तो घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ रखना चाहिए। इससे वातावरण सुखद बना रहता है।










