Advertisement

प्रेमी का कॉलर पकड़कर एएसपी दफ्तर पहुंची युवती

उज्जैन। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर स्थित एएसपी कार्यालय में बुधवार दोपहर बाद एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर ले आई। युवती का आरोप था कि 5 साल के रिलेशनशिप के बाद अब प्रेमी उसे नजरअंदाज कर किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है।

Advertisement

युवती ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से युवक के साथ रिश्ते में है, लेकिन अब युवक उसे धोखा दे रहा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक का भाई वकील है और उसे मामले को दबाने के लिए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सुरक्षा की गुहार लगाते हुए युवती ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस जोड़े का यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी इनका मामला महिला थाने पहुंच चुका है, जहां दोनों के बीच सुलह हुई थी और भविष्य में विवाद न करने का लिखित समझौता भी हुआ था। हालांकि, समझौते के कुछ समय बाद ही विवाद फिर सड़क पर आ गया। युवक संजय शर्मा निवासी ग्राम गुराडिय़ा थाना सुसनेर पेशे से किसान है। युवक का कहना है कि वह शादी करना चाहता है और उसने कभी मना नहीं किया, लेकिन लड़की उससे मारपीट और अभद्रता करने लगी थी। इस कारण उससे दूरी बना ली थी। शादी के लिए मैं तैयार हूं।

Advertisement

महिला थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस घटना का मौके पर कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। महिला थाना टीआई लीला सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें