Advertisement

शराबी मिस्त्री ने पारिवारिक विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट

पारिवारिक विवाद का दु:खद परिणाम: सुबह बेटे की लाश देख भाग गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पारिवारिक विवाद के बीच शराब के नशेे में पिता ने बेटे का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह नशा उतरने पर पिता ने बेटे की लाश देखी तो घर से भाग खड़ा हुआ।

घटना पंवासा थाना क्षेत्र की है। यहां रघुनंदन मैरिज गार्ड के पीछे रायसिंह पत्नी सावित्री और दो बेटो सागर व विशाल के रहता है। पेशे से मिस्त्री रायसिंह शराब पीने का आदी है। इस बात पर घर में पत्नी सावित्री से उसका रोज विवाद होता है। सोमवार रात को विवाद बढ़ा तो छोटा बेटा विशाल (22) भी मां की ओर से पिता से विवाद करने लगा।

Advertisement

गुस्से में गला दबाया
बड़े बेटे सागर ने पुलिस को बताया कि रात में विशाल का भी पिता रायसिंह से विवाद हुआ तो पिता ने गुस्से में उसका गला दबाकर उसे सुला दिया। तब किसी को अंदाजा नहीं था कि विशाल की मौत हो सुबह जब सागर की नींद खुली तो उसे विशाल मृत मिला। पिता रायसिंह भी घर में नहीं था। सागर ने पास ही रहने वाले अपने मामा संतोष को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी और पुलिस को बुलाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं होती घटना
घटना के बारे में संतोष ने बताया कि रायसिंह अकसर शराब के नशे में घर में विवाद करता था। सोमवार रात भी ऐसे ही हालात बने। उसने गुस्से में गला दबाकर उस वक्त तो विशाल को सुला दिया। सुबह जब बेटे की लाश देखी होगी तो वो घर से भाग गया। संतोष ने बताया कि सावित्री ने कई बार अपने पति की हरकतों की पंवासा थाने में शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस पहले कार्रवाई कर देती या रायसिंह को समझाबुझा देती तो शायद यह घटना टल सकती थी।

Advertisement

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें