Advertisement

भस्मार्ती की कतार से लापता युवती 3 दिन बाद शादी कर लौटी

दिल्ली की थी युवती, गायब होने की सीएम तक पहुंची थी शिकायत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भगवान महाकाल की भस्मार्ती की कतार में से रविवार सुबह गायब हुई दिल्ली की 19 वर्षीय युवती तीन दिन बाद बुधवार रात शादी कर लौट आई। युवती ने खुद थाने पहुँचकर बताया कि उसने उज्जैन के ही अपने प्रेमी से विवाह कर लिया है।

दिल्ली के कंझावला क्षेत्र के पंचवटी आश्रम के संचालक महंत पीर सूर्यनाथ अपने परिवार के साथ उज्जैन आए थे। 8 फरवरी की तड़के जब पूरा परिवार भस्मारती के लिए कतार में लगा था, तभी उनकी बेटी अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिली, तो महाकाल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब महंत ने सीधे एडीजी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर शिकायत की। महंत ने आरोप लगाया था कि दिल्ली का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस ने पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया।

Advertisement

इंस्टाग्राम का प्यार और मंदिर में शादी: बुधवार रात करीब 8 बजे युवती अचानक महाकाल थाने पहुँची और बताया उसकी पहचान उज्जैन के ही एक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर को ही दोनों ने शहर के एक मंदिर में विवाह कर लिया।

पिता के साथ जाने से इनकार
थाने में युवक और युवती के माता-पिता का आमना-सामना कराया गया। भावुक माता-पिता बेटी को दिल्ली ले जाने की जिद करते रहे, लेकिन युवती अपने फैसले पर अडिग रही। उसने स्पष्ट शब्दों में कहा, मैं बालिग हूँ और अपनी मर्जी से शादी की है, मैं अपने पति के साथ ही रहूँगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें