प्रभारी सीएमएचओ ज्वाइन करते ही एक्शन में, पेशेंट हेल्प सेंटर बनाने होंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रभारी सीएमएचओ डॉ विक्रम रघुवंशी चार्ज लेते ही एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने पेशेंट सुविधा को लेकर 8 बिंदुओं पर आदेश जारी किया है। इसमें हेल्थ फेसिलिटी प्रॉयोरिटी देने का जिक्र किया है। चिकित्सा संस्थानों से उन्होंने पेशेंट हेल्प सेंटर बनाने का कहा है।
डॉ. रघुवंशी ने बुधवार को ही पूर्व सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल से चार्ज लिया था। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल, नर्सिंग होम्स, क्लीनिक, पैथालॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर और फॉर्मेसी संस्थानों को पेशेंट सुविधा को प्राथमिकता देने के आदेश जारी किए।
आदेश में यह खास
पेशेंट हेल्प सेंटर: हेल्थ यूनिट को पेशेंट हेल्प सेंटर बनाने होंगे। ताकि ओपीडी, जांच, मेडिसिन, भर्ती और रेफरल स्थिति में परेशान ना होना पड़े।
शिकायतों का फास्ट साल्युशन: पेशेंट और उनके परिजन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करनी होगी। गंभीर शिकायतों पर सख्त एक्शन होगा।
आपातकालीन उपचार: आपात स्थिति वाले पेशेंट को प्राथमिक उपचार देना होगा, जरूरत पडऩे पर ही रैफर कर सकेंगे।
दवा एवं जांच पर फोकस: सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता एवं जांच सुविधा पर फोकस रखना होगा।
निजी संस्थान: निजी चिकित्सा संस्थानों को रिकॉर्ड ठीक रखना होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी।
फॉर्मेसी: मेडिकल स्टोर का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। रिकॉर्ड ठीक रखना होगा। पेशेंट को बिल देना होंगे।
मिस कंडक्ट बर्दाश्त नही सभी स्वास्थ्यकर्मी अपना व्यवहार संयमित रखेंगे। संवेदनशील रहेंगे। मिस कंडक्ट बर्दाश्त नहीं होगा।
मॉनिटरिंग- जिला विजिलेंस शाखा शिकायतों की तेजी से जांच करेगी। स्वास्थ्य संस्थानों के औचक निरीक्षण होंगे। अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी।









