Advertisement

83 हजार का टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्क, सिद्धवट मार्ग पर भवन किया सील

उज्जैन। नगर निगम ने अब बड़े संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में जोन-1 की टीम ने सिद्धवट मार्ग स्थित भवन क्रमांक 40 पर बड़ी कार्रवाई की। भवन स्वामी मोहम्मद फारूक पिता मोहम्मद अयूब पर 83 हजार रुपये का संपत्ति कर बकाया था। कई नोटिस जारी होने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई, जिसके चलते निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर तालाबंदी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अन्य बकायादारों को भी सख्त चेतावनी दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

लक्ष्य 155 करोड़, वसूली मात्र 38 करोड़: निगम के सामने राजस्व वसूली का एक बहुत बड़ा लक्ष्य और कम समय की चुनौती है। शहर में कुल 1,37,742 संपत्तियां दर्ज हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 का लक्ष्य 155 करोड़ रुपए हे जबकि अभी तक 58 हजार कर दाताओं से 38 करोड़ की वसूली ही हुई है। अगले डेढ़ महीने में 115 करोड़ रुपए टैक्स वसूलने की चुनौती नगर निगम के सामने है। करीब 82 हजार करदाता अभी भी बकाया श्रेणी में हैं, जिनमें से 45 करोड़ रुपए तो केवल बड़े बकायादारों और सरकारी संपत्तियों पर लंबित हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें