Advertisement

ट्रेन में मैनेजर को आया अटैक, मौत

उज्जैन। बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर को सोमवार शाम जयपुर-भोपाल ट्रेन में हार्ट अटैक आने से तबीयत बिगड़ गई। अन्य यात्रियों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल चरक पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक धीरज पिता अरुण पाटिल (54) निवासी अवधपुरी भोपाल हैं। वे बांसबाड़ा के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की हेजमन शाखा में मैनेजर हैं। सोमवार को वे भोपाल-जयपुर ट्रेन से रतलाम तक जा रहे थे। वहां से बस द्वारा बांसवाड़ा जाने वाले थे। उज्जैन पहुंचने के पहले उनकी तबीयत बिगड़ी। ट्रेन में से ही उन्होंने देवास में रहने वाले भानजे मयंक पंवार को फोन पर सूचना दी और अन्य यात्रियों की मदद से जिला अस्पताल चरक भवन पहुंचे। यहां तबीयत और बिगड़ी और रात में उनका निधन हो गया।

Advertisement

दवाई खाई, अस्पताल में मौत
उज्जैन। महिदपुर रोड के ग्राम श्रवण खेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती ने पेट दर्द की दवाई खाई जिसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई राहुल ने बताया बहन राधा पिता अनोखीलाल को पीरियड आए थे जिससे उसे पेट में दर्द था। उसने सोमवार को दवाई खाई पर चक्कर आने लगे। उसे उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पीएम हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें