Advertisement

AC वेटिंग रूम से महिला का सोने का कंगन चोरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तेलंगाना से उज्जैन दर्शन करने आए दंपत्ति स्टेशन के एसी वेटिंग रूम में बैठे थे तभी अज्ञात बदमाश ने महिला का सोने का कंगन चोरी कर लिया। जीआरपी ने बताया कि वी.बी. महालक्ष्मी पति काशी विनायम निवासी तेलंगाना 25 अगस्त को पति के साथ उज्जैन दर्शन करने आई थीं। वापस जाने के लिए दंपत्ति एसी वेटिंग रूम में बैठे थे तभी अज्ञात बदमाश ने महालक्ष्मी के हाथ से सोने का कंगन चोरी कर लिया। उन्होंने कांचीगुडा पहुंचकर चोरी की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई।

Advertisement

युवती के पर्स से मोबाइल चोरी
रतलाम की एक युवती के साथ रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो में पास चोरी की घटना हुई है। फरियादी सीमा बामनिया पिता मांगीलाल निवासी जावरा रोड रतलाम ने जीआरपी में रिपोर्ट लिखाई है कि वो टिकट काउंटर पर लाइन में खड़ी थी तभी किसी ने उसके पर्स से मोबाइल चोरी कर लिया। टिकट पेमेंट के लिए उसने पर्स में हाथ डाला तो मोबाइल नहीं था।

राजस्थान के चोर को जीआरपी ने पकड़ा
रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले राजस्थान के एक बदमाश को जीआरपी और आरपीएफ पकड़ा है। प्रयागराज यूपी के बाबूगंज निवासी फरियादी सौम्यव्रत गुप्ता के साथ 27 अगस्त को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सोते वक्त चोरी हुई थी। बदमाश उनके पेंट की जेब से 16 हजार का मोबाइल ले गया था। सूचना मिलते ही सीसीटीवी से ट्रैक किया तो संदिग्ध बदमाश हाथ आ गया। टीआई सुनील कुमार गुप्ता ने बताया गिरफ्तार बदमाश सांवरलाल राठौर (35) निवासी ग्राम लछुड़ा भीलवाड़ा (राजस्थान) है। उसके पास से चोरी का मोबाइल और ५ हजार 500 रुपए बरामद हुए जो उसने साबरमती ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की जेब से चुराए थे। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें