बारिश में पुलिस का फ्लैग मार्च

उज्जैन। आगामी त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला। खास बात यह रही कि बारिश के बीच पुलिसकर्मी कदमताल करते नजर आए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया गया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।

पहले फ्लैग मार्च में सीएसपी दीपिका शिंदे के नेतृत्व में माधवनगर, नीलगंगा, देवासगेट, नानाखेड़ा, नागझिरी और पुलिस लाइन के बल ने सुबह 8.30 बजे टॉवर पर फॉलिन किया। इसके बाद टॉवर से होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिमा, तीन बत्ती चौराहा, लोति तिराहा, हनुमान नाका से होकर हरिफाटक पर समाप्त हुआ। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया गया।
फ्लैग मार्च की ड्रोन और कैमरों के माध्यम से वीडियोग्राफी की गई। इसी तरह दूसरा फ्लैग मार्च में थाना महाकाल, कोतवाली, जीवाजीगंज और खाराकुआं के पुलिसकर्मी शामिल हुए। इसमें तोपखाना पर फॉलिन किया। इसके बाद तोपखाना, उपकेश्वर चौराहा, कसाईवाड़ा, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग चौराहा, केडी गेट, पीपलीनाका से होकर जूना सोमवारिया पर समाप्त हुआ। इस व्यवस्था के प्रभारी डीएसपी लाइन भारतसिंह यादव और सीएसपी जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति रहे।
View this post on Instagram
Advertisement









