Popup Image
Advertisement

“तुम्हारे बिना नहीं जी पाऊंगा”… पूर्व प्रेमिका पर गोली चलाने के बाद डॉक्टर का खौफनाक कदम

भोपाल के गांधी नगर की घटना से सनसनी

Advertisement

पीजी डॉक्टर ने कथित पूर्व प्रेमिका और उसके भाई पर एयरगन से किया हमला; खुदकुशी की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। गांधी नगर क्षेत्र में एक पीजी डॉक्टर ने अपनी कथित पूर्व प्रेमिका और उसके भाई पर एयरगन से हमला कर दिया। दोनों को छर्रे लगे हैं। घटना के बाद डॉक्टर ने खुद भी जान देने की कोशिश की, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गांधी नगर थाना क्षेत्र के पतंजलि परिसर स्थित एक फ्लैट में डॉ. नवीन रोहिला ने अपनी पूर्व प्रेमिका डॉ. श्वेता ठाकुर और उसके भाई आशुतोष ठाकुर पर एयरगन से फायर कर दिया। अचानक हुई इस घटना से फ्लैट और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पहले पूर्व प्रेमिका पर हमला, भाई बचाने आया तो उसे भी लगी गोली

Advertisement

जानकारी के अनुसार, डॉ. नवीन और डॉ. श्वेता पहले एक-दूसरे के संपर्क में थे। मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान नवीन ने कथित तौर पर एयरगन से श्वेता पर फायर कर दिया।

श्वेता के बचाव में उसका भाई आशुतोष आया तो उस पर भी एयरगन से हमला कर दिया गया। दोनों के शरीर पर छर्रे लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद डॉक्टर ने खुद को भी किया घायल

हमले के बाद मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब डॉ. नवीन ने खुद भी जान देने की कोशिश की। उसके शरीर पर कई जगह छर्रे के निशान मिले हैं। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसमें कथित तौर पर लिखा है—“मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा।”

पुलिस जुटा रही घटना की पूरी कड़ी

घटना की सूचना मिलने के बाद गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर डॉक्टर ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके भाई पर हमला क्यों किया और घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी।

फिलहाल आरोपी डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में घायलों के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के पीछे की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें