Advertisement

T20 World Cup 2026:साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुरुवार के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। 177 रन का टारगेट साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया।

कप्तान ऐडन मार्करम ने नाबाद 82 और रायन रिकेल्टन 45 रन बनाए।वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 52 रन बनाए। जबकि जेसन होल्डर 49 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को 2-2 विकेट मिले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें