होली-रमजान को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

250 पुलिसकर्मियों ने संभाली कमान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। आगामी होली पर्व और रमजान के मद्देनजर शुक्रवार सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। शांति, सुरक्षा और सौहाद्र्र बनाए रखने के लिए 250 पुलिसकर्मी इसका हिस्सा बने। फ्लैग मार्च नागझिरी और फव्वारा चौक क्षेत्र में निकाला गया। फव्वारा चौक पर एएसपी आलोक शर्मा, डीएसपी क्राइम योगेश तोमर और डीएसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस बल का नेतृत्व किया, जबकि नागझिरी क्षेत्र में सीएसपी श्वेता गुप्ता और सीएसपी दीपिका शिंदे ने मोर्चा संभाला।
फ्लैग मार्च में शामिल करीब 250 पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने शांति से त्यौहार मनाने और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जाएगी। कानून व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहरवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और त्यौहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना है।










