Advertisement

सोशल मीडिया और अफवाहों पर रहेगी पुलिस की नजर…

होली एवं रंगपंचमी को लेकर पुलिस की बैठक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। होली एवं रंगपंचमी के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को फ्रीगंज स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, क्विक रिस्पांस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सोशल मीडिया और अफवाहों पर भी नजर रखी जाएगी।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें तथा शहरवासियों के साथ भी समन्वय स्थापित कर पर्व को शांति से संपन्न करवाए। पुलिस ने शहरवासियों से भी अपील की कि आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखते हुए त्यौहार मनाएं औश्र किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें। बैठक में एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा सहित सीएसपी, एसडीओपी और टीआई ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें