ऊर्जा मंत्री एवं खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन। मप्र शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने ध्यान लगाया। इसके बाद नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना कही। भगवान महाकाल ने दर्शन करने का सौभाग्य प्रदान किया, मैं कृतज्ञ हूं। उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की सराहना की। इसी तरह खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दोनों मंत्रियों का महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने सम्मान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
Advertisement










