छुट्टियों में कीजिए पहाड़ों की सैर

उज्जैन। अगर आप चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों की वादियों में जाने का मन बना रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेेकर आया है। इन चार टूर पैकेज में आपको डलहौजी, धर्मशाला, गुवाहाटी, शिलांग, शिमला, मनाली और धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम की सैर करवाई जाएगी। जहां पर पर्यटकों को पहाड़ों की खूबसूरती निहारने का मौका मिलेगा। इन टूर की ऑनलाइन बुकिंग पैसेंजर आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डलहौजी-धर्मशाला और अमृतसर
7 दिन और 6 रातों के इस सफर की शुरुआत १३ अप्रैल से होगी। इसमें पर्यटकों को डलहौजी, धर्मशाला और खज्जियार के बर्फीले पहाड़ और हसीन वादियों देखने को मिलेंगी। इसके अलावा अमृतसर और वाघा बॉर्डर का भ्रमण भी करवाया जाएगा। इसके लिए हर पैसेंजर को 39,600 रुपए खर्च करना पड़ेंगे।
अतुल्य उत्तर पूर्व
7 दिन 6 रातों के इस टूर की शुरुआत 4 मई से होगी। गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, मावलिननॉन्ग का भ्रमण करवाया जाएगा। यहां भी टूरिस्ट को हसीन नजारे देखने को मिलेंगे। यात्रा खर्च की बात करें तो प्रति पैसेंजर 54,600 रुपए खर्च करना होंगे।
लुफ्त-ए-कश्मीर
जमीन पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के टूर पैकेज में श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम का भ्रमण करवाया जाएगा। ६ दिन और 5 रातों की यह यात्रा 14 अप्रैल और 24 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति 44,900 रुपए यात्रा खर्च आएगा।
बेस्ट ऑफ हिमाचल
इस टूर पैकेज में पर्यटकों को चंडीगढ़, शिमला और मनाली की सैर करवाई जाएगी। 7 दिन और 6 रातों की इस यात्रा की शुरुआत 21 अप्रैल से होगी जिसका खर्च प्रति पैसेंजर 45,600 रुपए होगा।
पैकेज में यह भी शामिल
इन सभी टूर पैकेज में फ्लाइट टिकट, डीलक्स होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता एवं डिनर, एसी वाहन से स्थानीय भ्रमण एवं सभी कर शामिल की सेवाएं उपलब्ध हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्री www.Irctctourism.com वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।










