Popup Image
Advertisement

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत में हत्या का केस दर्ज

पति फरार, सास-ससुर गिरफ्तार, पुलिस जांच में मारपीट और मुंह दबाने के संकेत

Advertisement

देवास। मल्हार टोडी धूनी क्षेत्र में 32 वर्षीय नवविवाहिता प्रीति चौहान की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, पति गोविंद चौहान फरार है। पुलिस ने उसकी बाइक ट्रेस कर संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को प्रीति घर की रसोई में फर्श पर बेसुध मिली थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में उसके साथ मारपीट और मुंह दबाने से जुड़ी परिस्थितियां सामने आई हैं। मायके पक्ष ने अस्पताल में ससुराल वालों पर प्रताडऩा और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। प्रीति की शादी करीब डेढ़ साल पहले गोविंद चौहान से हुई थी। मायके पक्ष के आरोपों और पुलिस जांच के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों को मामले में आरोपी बनाया गया है।

Advertisement

सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार किया गया है। फरार पति की तलाश की जा रही है। प्रीति की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें