नियम से बजाना होगा डीजे, वरना पुलिस करेगी जमकर इलाज

मिशन परीक्षा… पुलिस ने ली डीजे संचालकों की बैठक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे
उज्जैन। शहर में त्यौहारों के साथ परीक्षा का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स को स्टडी मेें किसी तरह की परेशानी ना आए, इसके लिए पुलिस ने सोमवार को शहर के डीजे संचालकों की मीटिंग ली। इसमें उन्हें बताया कि तय डेसीबल में नियमों के अनुसार ही डीजे चलाएं वरना कार्रवाई पक्की है। मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानक डेसीबल सीमा के अंदर ही साउंड सिस्टम बजाएंगे।
वर्तमान में चल रही बच्चों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आवाज इतनी कम रखें कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई बाधित ना हो। इसके अलावा अगर सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के अश्लील या भड़काऊ गाने चलाए पर पूरी तरह बैन रहेगा। प्रतिबंध रहेगा। सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन के आदेशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाए जा सकें। यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीजे संचालकों से बॉन्ड पर करवाए हस्ताक्षर
बैठक के दौरान सभी डीजे संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करवाने के लिए बॉन्ड पर हस्ताक्षर भी करवाए गए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार नियम उल्लंघन की स्थिति में उन पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का सख्ती से करवाया जाएगा ताकि रात में बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों एवं आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।










