Advertisement

होर्मुज से सुरक्षित निकला भारतीय जहाज शिवालिक

55,000 टन एलपीजी ले जाने की क्षमता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

तेल अवीव/तेहरान। जंग के बीच भारत का एलपीजी (रसोई गैस) ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘मरीनट्रैफिकÓ के मुताबिक यह जहाज 7 मार्च को कतर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। यह जहाज भारत की सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का है और इसमें करीब 55,000 टन एलपीजी ले जाने की क्षमता है। इसी वजह से इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

होर्मुज को लेकर तनाव
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप पर मौजूद ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पडऩे पर इस इलाके के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के लगभग 80-90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप से होता है।

Advertisement

अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल अटैक

सऊदी में भी 5 यूएस विमान तबाह होने की खबर

Advertisement

इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला हुआ है। इराकी अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर बने हेलीपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी। इससे पहले सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी एयर फोर्स के 5 विमान तबाह होने की खबर भी सामने आई है। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विमानों को ईरान के हमले में नुकसान पहुंचा, हालांकि हमला कब हुआ यह नहीं बताया गया। इस मामले पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

Related Articles

Write a review