Advertisement

33 हजार उपभोक्ताओं को सरेंडर करना होंगे सिलेंडर

केंद्र सरकार से आए नए निर्देश के बाद होगी एलपीजी-पीएनजी वालों की छंटनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। केंद्र सरकार के एक नए आदेश के बाद उज्जैन नगर निगम सीमा क्षेत्र में रहने वाले 33 हजार से ज्यादा परिवारों के रसोई गैस कनेक्शन(एलपीजी) बंद होने जा रहे है। ये सभी वे उपभोक्ता है जिन्होंने रसोई गैस के लिए पीएनजी(पाईप्ड नेचुरल गैस) का कनेक्शन लिया हुआ है। यानि पीएनजी और एलपीजी यदि दोनों तरह के कनेक्शन है तो एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

उज्जैन में अवंतिका गैस कनेक्शन कंपनी के 33 हजार घरेलू गैस कनेक्शन है। इनमें से अधिकांश या कहे लगभग सभी उपभोक्ता ऐसे है जिनके पास पहले से एलपीजी कनेक्शन चल रहे थे, नए आदेश के बाद अब इन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होंगे। अवंतिका गैस के उज्जैन में 33 हजार घरेलू कनेक्शन के अलावा 74 कमर्शियल और 42 इंडस्ट्रियल कनेक्शन है।

Advertisement

कंपनी ने नागझिरी और मक्सीरोड उद्योगपुरी में ये इंडस्ट्रियल कनेक्शन दिए हुए है। केंद्र सरकार का यह नया आदेश तेल और गैस कंपनियों के जरिए एजेंसियो तक पहुंच भी गया है। पीएनजी कनेक्शनधारको की सूची गैस एजेंसियो को उपलब्ध कराने के बाद गैस एजेंसी के जरिए उपभोक्ताओं के कनेक्शन सरेंडर कराए जाएंगे।

किल्लत के बीच 10 गुना तक बढ़ गई इन्क्वायरी

Advertisement

एलपीजी की किल्लत सामने आने के बाद अब शहर के लोग तेजी से पीएनजी की तरफ रुख करने लगे है। अवंतिका गैस कंपनी के दफ्तर पर पहले जहां हर रोज नए कनेक्शन के लिए औसत 30 इन्क्वायरी आती थी, वहीं अब इनकी संख्या 300 के लगभग हो गई है।

कैसे ले सकते हैं पीएनजी कनेक्शन

नया पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आपको अवंतिका गैस लि. कंपनी के नागझिरी देवासरोड स्थित कार्यालय पर संपर्क करना होगा।

 यहां से प्राप्त फार्म को सबमिट कर 6 हजार रूपए जमा कराना होंगे। इनमें से 5500 रूपए रिफंडेबल होते है जो भविष्य में कनेक्शन सरेंडर के वक्त वापस मिल जाते है। 500 रूपए रजिस्ट्रेशन चार्ज होता है।

प्राप्त फार्म के आधार पर कंपनी की टीम सर्वे और एरिया में गैस लाइन की उपलब्धता की जांच करती है। यदि लाइन पहले से डली है तो अधिकतम एक माह में नया कनेक्शन चालू कर दिया जाता है।

एचपी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

शहर के उन उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है जिनके पास एचपी गैस और इंडेन के सिलेंडर है। रविवार से एचपी गैस और इंडेन सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई। कई उपभोक्ताओं ने अपने सिलेंडर बुक कर राहत की सांस ली। इधर, भारत गैस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू नहीं हुई। बुक करने के लिए जब कंपनी के नंबर पर कॉल किया गया तो कॉल नहीं लगा।

संडे को खुलीं गैस एजेंसियां

इधर, सिलेंडर को लेकर चल रही जद्दोजहद के बीच छुट्टी के दिन संडे को भी गैस एजेंसियां खुली रहीं। हालांकि, रोज की तरह यहां उपभोक्ताओं की भीड़ नहीं थी। संभावना है कि अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं थी कि रविवार को गैस एजेंसियां खुली रहेंगी, जबकि जिन्हें जानकारी थी वह सुबह ही एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए।

कमर्शियल बुकिंग पर साफ नहीं स्थिति

केंद्र सरकार ने कमर्शिलय गैस(एलपीजी) सिलेंडर की बुकिंग पर लगी रोक भले ही हटा ली हो लेकिन गैस कंपनियों की एजेंसियों पर स्थिति फिलहाल साफ नहीं है। कंपनियों द्वारा भी फिलहाल एजेंसियों को कोई स्पष्ट दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए है। रविवार को शहर की सभी गैस एजेंसी खुली रही, यहां सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता रहा लेकिन किसी भी उपभोक्ता का कमर्शियल गैस सिलेंडर बुक नहीं किया जा सका।

गैस एजेंसी के संचालक सुरेश जैन और भगवानदास एरन के मुताबिक समाचार माध्यमों से ही कमर्शिलय बुकिंग पर लगी रोक की जानकारी मिली है कंपनी की तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले, इसी वजह से नई कमर्शिलय सिलेंडर बुकिंग नहीं ली जा सकी। श्री जैन के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी फिलहाल सुचारू नहीं है, नए सिलेंडर और नए आदेश प्राप्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सरकार के नए निर्देशों के बाद यदि एलपीजी कंपनियों द्वारा हमसे उपभोक्ताओं की जानकारी मांगी जाएगी तो उपलब्ध करा दी जाएगी। पीएनजी के नए कनेक्शन की जिस तेजी से इन्क्वायरी बढ़ी है, उसी तेजी से नए कनेक्शन दे भी रहे है। इसके लिए टीम भी बढ़ा दी है। – अभय तिवारी, मैनेजर, ऑपरेशन अवंतिका गैस लि.

Related Articles

Write a review